दन्नाहार थाना क्षेत्र में किसान ने की आत्महत्या, नीम के पेड़ से लटका मिला शव

दन्नाहार थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक किसान ने अपने घर के बाहर नीम के पेड़ पर रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब परिजनों ने शव को पेड़ से लटका देखा तो घर में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में शोक का माहौल फैल गया।

सूचना मिलने पर पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची और आवश्यक जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया। ग्रामीणों के अनुसार, किसान घरेलू कलह और फसल को हुए नुकसान के चलते मानसिक तनाव में था, जिसके कारण उसने यह कदम उठाया। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

मृतक की पहचान नगला पुनी निवासी 32 वर्षीय किसान राजू के रूप में हुई है। राजू के पास करीब डेढ़ बीघा कृषि भूमि थी। वह खेती के साथ-साथ मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। परिजनों के मुताबिक, शनिवार रात भोजन करने के बाद वह घर के बाहर बने टिन शेड में सोने के लिए चला गया था। रविवार सुबह उसका शव नीम के पेड़ से लटका मिला।#KisanAtmahatya #Dannahar #RuralNews #FarmerIssues #LocalNews #PoliceInvestigation

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें