अंसारी परिवार के खिलाफ व्यापारी नेता की जमीन हड़पने का मामला, अगली सुनवाई 28 जनवरी

व्यापारी नेता स्व. अबू फखर खां की जमीन जबरन हड़पने से जुड़े मामले में सोमवार को आरोपी अब्बास अंसारी सीजेएम कोर्ट में पेश नहीं हो सके। अधिवक्ता हड़ताल के कारण सुनवाई आगे नहीं बढ़ सकी। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 28 जनवरी को नियत की है।

व्यापारी नेता ने 12 अगस्त 2023 को मुख्तार अंसारी, उनकी पत्नी अफ्शा अंसारी, विधायक अब्बास अंसारी, उनके साले आतिफ रजा, अनवर शहजाद और अंसारी परिवार के करीबी अफरोज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

सूत्रों के अनुसार, स्व. अबू फखर खां की बेशकीमती जमीन होम्योपैथिक मेडिकल कालेज के सामने स्थित थी। आरोप है कि वर्ष 2012 में मुख्तार अंसारी ने जेल में बंद रहते हुए लखनऊ जेल बुलाया और रौजा स्थित जमीन की रजिस्ट्री अपने परिजनों के नाम कराने के लिए धमकाया।

मामले में अब्बास अंसारी की अनुपस्थिति और अधिवक्ता हड़ताल के कारण न्यायिक प्रक्रिया फिलहाल रुकी हुई है। आगामी सुनवाई में दोनों पक्षों के वकीलों की उपस्थिति के साथ मामले में कार्रवाई होने की संभावना है।#अब्बासअंसारी #व्यापारीभूमिहड़प #मुख्तारअंसारी #लखनऊकोर्ट #भूमिविवाद #अदालतसुनवाई #अफ्शाअंसारी #आतिफरजा #अनवरशहजाद

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें