जम्मू-कश्मीर में युवाओं को रोजगार देने के लिए मिशन युवा योजना के तहत किए जा रहे प्रयासों के सकारात्मक परिणाम दिखने लगे हैं। स्वरोजगार को बढ़ावा देने और युवाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए यह योजना एक अहम पहल साबित हो रही है।
केंद्र शासित प्रदेश में युवाओं के सशक्तिकरण के लिए मिशन युवा एक पारदर्शी और सुलभ प्लेटफॉर्म के रूप में उभरकर सामने आया है। इस योजना के तहत अब तक 42,334 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। इनमें 36,951 नैनो उद्यम, 1,557 नए एमएसएमई, और 210 मौजूदा एमएसएमई से संबंधित आवेदन शामिल हैं।
युवाओं के स्वरोजगार और रोजगार के अवसर बढ़ाने में मिशन युवा का यह पहल आगे भी केंद्रीय और स्थानीय प्रशासन के सहयोग से और प्रभावी रूप से काम करने की उम्मीद है।#मिशनयुवा #जम्मूकश्मीर #युवासशक्तिकरण #स्वरोजगार #एमएसएमई #नैनोउद्यम #रोजगारअवसर #युवाउद्यमिता