धोकलपुर के पास युवक की बेरहमी से पिटाई, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव धोकलपुर के पास बाइक सवार एक युवक के साथ मारपीट का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक पीड़ित को जूते-चप्पलों से पीटते नजर आ रहे हैं। आरोप है कि हमलावर पुराने विवाद का हवाला देते हुए युवक के साथ बेरहमी से मारपीट कर रहे हैं। पुलिस ने वीडियो के संज्ञान में लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

मंगलवार देर शाम करीब एक मिनट 36 सेकेंड का यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया। वायरल फुटेज में देखा जा सकता है कि चार युवकों ने बाइक सवार युवक को रास्ते में जबरन रोक लिया। इसके बाद आरोपितों ने पहले गाली-गलौज करते हुए उसे धमकाया और फिर पुराने विवाद को लेकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

वीडियो में आरोपित युवक को कई थप्पड़ मारते दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद पीड़ित के सिर पर सर्दी से बचाव के लिए लगाए गए कैप को उतारकर जूते से उसकी पिटाई की गई। इतना ही नहीं, आरोपितों ने युवक को हाथ जोड़कर माफी मांगने के लिए मजबूर किया और उससे अपने पैर भी पकड़वाए।

घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। अधिकारियों का कहना है कि वीडियो के आधार पर आरोपितों की पहचान की जा रही है और तथ्यों की पुष्टि के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।#Dhokalpur
#ViralVideo
#मारपीट
#CrimeNews
#PoliceInvestigation
#OldDispute

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें