भीमबांध-खड़गपुर झील के लिए सीधी बस सेवा शुरू, पर्यटन को मिलेगी रफ्तार

प्रसिद्ध पर्यटन स्थल भीमबांध और खड़गपुर झील तक पहुंच अब पहले से कहीं अधिक सुगम हो गई है। मंगलवार से मुंगेर से हवेली खड़गपुर होते हुए भीमबांध तक सीधी बस सेवा की शुरुआत कर दी गई है। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) द्वारा शुरू की गई इस नियमित बस सेवा से न केवल पर्यटकों, बल्कि स्थानीय लोगों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

इस नई बस सेवा की पहल मुंगेर विधायक कुमार प्रणय ने की थी। उनकी पहल पर बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने मार्ग पर बस का नियमित परिचालन शुरू किया है। स्थानीय स्तर पर लंबे समय से इस रूट पर सीधी सार्वजनिक परिवहन सुविधा की मांग की जा रही थी, जिसे अब पूरा कर दिया गया है।

बस सेवा से जुड़े समय सारिणी की जानकारी देते हुए उप चालक रवि प्रकाश ने बताया कि बस प्रतिदिन सुबह 8 बजे मुंगेर से प्रस्थान करेगी। यह सुबह 9 बजे हवेली खड़गपुर पहुंचेगी और वहां से 9:15 बजे रवाना होकर सुबह 10 बजे भीमबांध पहुंचेगी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस सीधी बस सेवा के शुरू होने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और भीमबांध तथा खड़गपुर झील जैसे प्राकृतिक स्थलों तक यात्रियों की संख्या में इजाफा होगा। साथ ही, क्षेत्र के व्यापार और रोजगार के अवसरों को भी मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।Bhimbandh

KharagpurLake

MungerNews

BSRTC

BiharTourism

BusService

TravelUpdate

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें