नए साल की शुरुआत में बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। इस वर्ष 3,500 से अधिक युवाओं को विभिन्न कंपनियों में रोजगार मिलने की उम्मीद है। इसे लेकर श्रम संसाधन विभाग और नियोजनालय की ओर से जिला स्तरीय रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है।
यह रोजगार मेला 15 जनवरी को राजकीय कन्या इंटर स्तरीय स्कूल में आयोजित किया जाएगा। मेले का आयोजन मैट्रिक से स्नातक पास युवाओं को ध्यान में रखते हुए किया गया है। जिला प्रशासन ने रोजगार मेला को प्रभावी बनाने के लिए तैयारी पूरी कर ली है।
इस रोजगार मेले में भागलपुर समेत देश भर की विभिन्न कंपनियों को आमंत्रित किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि पिछले साल की तुलना में इस बार जॉब कैंप और रोजगार मेले के माध्यम से कम से कम एक हजार और युवाओं को कंपनियों में रोजगार दिलाने का लक्ष्य रखा गया है।
श्रम विभाग का कहना है कि रोजगार मेले के जरिए युवाओं को सीधे कंपनियों के प्रतिनिधियों से मिलने का मौका मिलेगा और चयन प्रक्रिया को सरल एवं पारदर्शी बनाया जाएगा। इससे जिले में बेरोजगारी घटाने और युवाओं को स्थायी रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया जाएगा।EmploymentFair
BhagalpurJobs
JobOpportunities
YouthEmployment
SkillDevelopment
GovernmentJobFair