बिहार से ताल्लुक रखने वाले 14 वर्षीय युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी इन दिनों पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बने हुए हैं। अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से वैभव ने न केवल क्रिकेट प्रेमियों, बल्कि दिग्गज खिलाड़ियों को भी अपना मुरीद बना लिया है।
हाल ही में वैभव सूर्यवंशी ने विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया था। इसके बाद भारतीय अंडर-19 टीम के लिए भी उन्होंने लगातार प्रभावशाली पारियां खेलकर चयनकर्ताओं और विशेषज्ञों का ध्यान अपनी ओर खींचा। इतनी कम उम्र में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनकी निरंतरता ने क्रिकेट जगत को चौंका दिया है।
इसी कड़ी में भारत के अनुभवी स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने भी वैभव की खुलकर प्रशंसा की है। अश्विन ने सोशल मीडिया पर पिछले 30 दिनों में घरेलू और अंडर-19 क्रिकेट में वैभव के स्कोर का उल्लेख करते हुए तमिल भाषा में लिखा—
“एन्ना थम्बी, इन्दा अडी पोधुमा, इल्ला इन्नुम कोंजम वेनुमा?”
(भाई, यह सब क्या है? क्या यह सैंपल काफी है या अभी और दिखाना बाकी है?)
अश्विन ने आगे कहा कि 14 साल की उम्र में वैभव जो कर रहे हैं, उसे शब्दों में बयान करना बेहद मुश्किल है। उनका यह प्रदर्शन आने वाले समय में भारतीय क्रिकेट के लिए एक बड़ी उम्मीद के रूप में देखा जा रहा है।#VaibhavSuryavanshi #IndianCricket #U19Cricket #BiharCricketer #Ashwin #CricketNews #YoungTalent