आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज जनशिकायतों के प्रभावी निस्तारण के मामले में सिद्धार्थनगर पुलिस ने प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। दिसंबर 2025 की मासिक रैंकिंग में सिद्धार्थनगर पुलिस को पहला स्थान प्राप्त हुआ है। यह उपलब्धि शिकायतों के समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापरक समाधान के आधार पर हासिल हुई है।
इस रैंकिंग में जिले के कुल 19 थानों ने अपने-अपने स्तर पर बेहतर कार्य करते हुए प्रदेश में प्रथम स्थान अर्जित किया, जो पुलिस प्रशासन की कार्यशैली और जवाबदेही को दर्शाता है। आईजीआरएस पोर्टल के माध्यम से आम नागरिक अपनी शिकायतें ऑनलाइन दर्ज करते हैं, जिनके निस्तारण के लिए शासन द्वारा स्पष्ट समय-सीमा निर्धारित की जाती है।
प्राप्त शिकायतों की जांच संबंधित अधिकारी द्वारा मौके पर जाकर की जाती है। जांच के दौरान तथ्यों का संकलन कर आवश्यकतानुसार विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है। सिद्धार्थनगर पुलिस ने सभी संदर्भों का तय समय के भीतर निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कर जनविश्वास को मजबूत किया है।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि जनशिकायतों का पारदर्शी और प्रभावी समाधान उनकी प्राथमिकता है। भविष्य में भी इसी तरह जवाबदेही के साथ कार्य करते हुए आम जनता को त्वरित न्याय और राहत उपलब्ध कराने का प्रयास जारी रहेगा।#IGRS #SiddharthnagarPolice #ComplaintRedressal #PoliceRanking #GoodGovernance #PublicGrievance