भारत-नेपाल सीमा पर SSB जवानों की मानवता, कुएं में गिरे दो गोवंश सुरक्षित निकाले

भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान न केवल सीमा सुरक्षा की जिम्मेदारी निभा रहे हैं, बल्कि मानवीय संवेदनाओं और सेवा भाव में भी लगातार मिसाल कायम कर रहे हैं। गुरुवार को 66वीं वाहिनी एसएसबी की सीमा चौकी जोगियाबारी के जवानों ने ऐसा ही एक सराहनीय कार्य करते हुए ग्राम कुरहवा खुर्द में गहरे कुएं में गिरे दो गोवंशीय पशुओं की जान बचाई।

सूचना मिलते ही 66वीं वाहिनी के कमांडेंट जगदीश प्रसाद धाबाई के निर्देश पर एसएसबी की एक टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। प्रारंभिक जानकारी में बताया गया कि एक गाय और एक सांड कुएं में गिर गए हैं, जिससे उनकी जान को गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया था।

स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए एसएसबी जवानों ने बिना देर किए स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कड़ी मशक्कत और समन्वित प्रयासों के बाद दोनों गोवंशीय पशुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस मानवीय पहल से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और एसएसबी जवानों की तत्परता व संवेदनशीलता की सराहना की।#SSB #BorderSecurity #RescueOperation #Humanity #IndiaNepalBorder #Gaushala #GoVansh

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें