दहेज न मिलने पर विवाहिता को पीटा, पति व सास पर मुकदमा दर्ज

लक्सर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दहेज विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। विवाहिता ने आरोप लगाया कि शादी के समय दिए गए दहेज से ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे। बाइक और दो लाख रुपये की अतिरिक्त मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने उसे पीटा और घर से निकाल दिया।

विवाहिता ने पुलिस को बताया कि उसके पति और सास-ननद पर गलत कार्य करने के लिए दबाव डालने का आरोप भी है। इस पर एसएसपी के निर्देश पर लक्सर पुलिस ने विवाहिता की शिकायत के आधार पर उसके पति, सास और ननद के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शादी फरवरी 2023 में देवबंद, सहारनपुर निवासी युवक के साथ हुई थी। विवाहिता के अनुसार, उसके पिता ने अपनी हैसियत से बढ़कर दहेज दिया था, लेकिन ससुराल वालों की मांगें बढ़ती चली गईं, जिससे विवाद उत्पन्न हुआ।दहेज, उत्पीड़न, उत्तर प्रदेश, लक्सर, विवाहिता, दहेज हत्या, पति, सास, ननद, दहेज विवाद

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें