पीएआई पोर्टल पर ग्राम पंचायतों के विकास का पूरा डाटा जनता के लिए उपलब्ध

अब जिले की ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों की पूरी जानकारी पीएआई पोर्टल (पंचायत एडवांस इंडेक्स) पर आसानी से देखी जा सकेगी। पंचायत राज विभाग ने नौ विकास खंडों की 793 ग्राम पंचायतों का डाटा सचिव के माध्यम से पोर्टल पर अपलोड कर दिया है।

इस पोर्टल पर 11 विभागों के 116 बिंदुओं के आधार पर गांवों में कराए गए सभी विकास कार्यों का विस्तृत लेखा-जोखा उपलब्ध होगा। पोर्टल पर अपलोड किए गए डाटा के आकलन के आधार पर पंचायतों को मुख्यमंत्री पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा सकता है।

जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि न केवल विभागीय अधिकारी बल्कि आम जनता भी ब्लॉक और पंचायत स्तर पर किए गए विकास कार्यों की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकें। इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और पंचायतों में विकास कार्यों की गुणवत्ता का मूल्यांकन करना आसान होगा। #GramPanchayat #DevelopmentData #PAIPortal #PanchayatRaj #CMAwards #Transparency #VillageDevelopment

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें