फर्जी ब्रांड बोरियों में मिलावटी चावल का खुलासा, आठ व्यापारियों के खिलाफ मुकदमा

सीमा के पास तराई के जिले में नामी ब्रांड की पैक बोरियों में मिलावटी चावल बिकने का मामला सामने आया है। देहात कोतवाली पुलिस ने आठ व्यापारियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।

लखनऊ के पांडेयगंज निवासी भगवती ट्रेडर्स के संचालक विजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि उनके पंजीकृत ट्रेडमार्क के नाम पर घटिया और मिलावटी चावल की आपूर्ति की जा रही थी। शिकायत मिलने के बाद बहराइच के बाजार में जांच की गई तो यह पुष्टि हुई कि कुछ मिलावटखोर और जमाखोर उनके ट्रेडमार्क की नकल कर रहे थे।

इस दौरान उनके भतीजे विशाल मित्तल ने कई दुकानों पर इसी फर्जी ट्रेडमार्क वाले चावल की बिक्री होती देखी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित व्यापारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।#FakeRice #FoodFraud #Baharich #PAckedRice #Milawat #TradeMarkFraud #FoodSafety #PoliceAction

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें