साकेत कोर्ट में क्लर्क ने बिल्डिंग से कूदकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद


राजधानी दिल्ली के साकेत कोर्ट परिसर में शुक्रवार को एक चिंताजनक घटना सामने आई। कोर्ट में अहलमद (क्लर्क) के पद पर कार्यरत हरीश सिंह महार ने बिल्डिंग से कूदकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। इस घटना के बाद कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है, जिसमें हरीश सिंह महार ने आत्महत्या का कारण स्पष्ट किया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है और सभी पहलुओं का विवरण जुटा रही है।#SaketCourt #Suicide #DelhiNews #CourtIncident #HarishSinghMahar #PoliceInvestigation #TragicIncident

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें