देवीपाटन मंडल के विद्यालयों की सुरक्षा हेतु 2.87 करोड़ की मंजूरी, पुरानी बिजली लाइनें होंगी शिफ्ट

देवीपाटन मंडल के चार जिलों में स्थित प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों की सुरक्षा को लेकर शासन ने बड़ा कदम उठाया है। विद्यालय परिसरों के ऊपर से गुजर रही पुरानी हाई टेंशन (HT) और लो टेंशन (LT) बिजली लाइनों को हटाने के लिए सरकार ने 2 करोड़ 87 लाख रुपये का बजट जारी किया है। यह राशि विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों और शिक्षकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दी गई है।

मुख्य अभियंता बिजली, देवीपाटन मंडल यदुनाथ यथार्थ ने बताया कि विभाग की ओर से शासन को भेजे गए प्रस्ताव के अनुसार मंडल में कुल 481 विद्यालय ऐसे पाए गए हैं जिनके ऊपर से बिजली लाइनें गुजर रही हैं। इनमें से अधिकांश लाइनें काफी पुरानी हैं और इनके नीचे बाद में विद्यालयों का निर्माण कराया गया था। अब इन लाइनों को शिफ्ट कर सुरक्षित वातावरण तैयार किया जाएगा।
#देवीपाटन #विद्यालयसुरक्षा #बिजलीलाइनशिफ्टिंग #शासननिर्णय #शिक्षाविकास

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें