दावोस सम्मेलन की तस्वीर पर झारखंड में सियासी संग्राम, जैकेट को लेकर भाजपा–जेएमएम आमने-सामने

झारखंड की राजनीति इन दिनों एक जैकेट को लेकर गरमाई हुई है। विश्व आर्थिक मंच (WEF) 2026 के दावोस सम्मेलन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की एक तस्वीर सामने आने के बाद राज्य का राजनीतिक माहौल और अधिक तीखा हो गया है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री ने लाखों रुपये की लग्जरी जैकेट पहनकर गरीब जनता के साथ धोखा किया है। वहीं, झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) ने इसे भाजपा की जातिवादी मानसिकता और हताशा का परिणाम बताया है।

राज्य की सियासत में एक बार फिर तीखी बयानबाज़ी शुरू हो गई है। भाजपा की झारखंड इकाई ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर मुख्यमंत्री पर निशाना साधा। इसमें दावा किया गया कि विदेशी दौरे के दौरान हेमंत सोरेन ने 2.76 लाख रुपये की महंगी कोट पहनी थी। इस आरोप के बाद दोनों दलों के बीच राजनीतिक घमासान और तेज हो गया है।

#झारखंडसियासत #हेमंतसोरेन #दावोस2026 #भाजपाविरुद्धजेएमएम #जैकेटविवाद

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें