पटना–गया एनएच-83 पर पुलिस और अपराधियों में मुठभेड़, कुख्यात बदमाश घायल

पटना–गया–डोभी राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-83) पर गुरुवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। लालाबीगहा थाना क्षेत्र के पास हुई इस गोलीबारी में एक कुख्यात अपराधी घायल हो गया। घायल की पहचान झारखंड के लातेहार जिले के निवासी परमानंद यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अनुमंडलीय अस्पताल (एसडीएच) में भर्ती कराया है। बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, गुरुवार सुबह मसौढ़ी थाना पुलिस एनएच-83 पर गश्त और वाहन जांच कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार युवक को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखते ही युवक भागने लगा और पीछा करने पर उसने पुलिस पर जानलेवा फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी, जिससे वह बाइक समेत सड़क पर गिर पड़ा और गिरफ्तार कर लिया गया।

#पटना #गया #एनएच83 #पुलिसमुठभेड़ #लालाबीगहा #झारखंडअपराधी #बिहारक्राइम

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें