वसंत पंचमी से ब्रज में शुरू होगी चालीस दिन की होली की धूम

ब्रजभूमि में इस शुक्रवार वसंत पंचमी का पर्व उल्लास लेकर आएगा। इसी दिन से होली की रंगीन मस्ती का आगाज़ होगा। वसंत पंचमी पर ठाकुर बांकेबिहारी जी कमर में गुलाल का फेंटा बांधकर हुरियारे स्वरूप में दर्शन देंगे। बरसाना स्थित श्रीराधारानी मंदिर और नंदगांव में परंपरागत ‘होली का डांड़ा’ गाड़ा जाएगा, जो होली उत्सव की शुरुआत का संकेत होगा।

दोनों मंदिरों में प्रतिदिन गोस्वामी समाज द्वारा होली के पदों का गायन किया जाएगा। वसंत पंचमी से आरंभ होकर ब्रज में चालीस दिन तक होली का उल्लास छाया रहेगा। राधाकृष्ण के प्रेम का अनूठा रूप मानी जाने वाली ब्रज की होली देशभर में विशेष पहचान रखती है।

23 जनवरी को वसंत पंचमी के अवसर पर सभी मंदिरों में ठाकुर जी के समक्ष गुलाल अर्पित किया जाएगा। ठाकुर जी वासंती श्रृंगार में भक्तों को दर्शन देंगे और इसी के साथ ब्रज में रंगों का उत्सव आरंभ होगा।

#वसंतपंचमी #ब्रजहोलि #बांकेबिहारी #बरसाना #नंदगांव #राधारानीमंदिर #होलीउत्सव

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें