पेटीएम के शेयरों में 10% की बड़ी गिरावट, एक्सपर्ट ने बताए सपोर्ट-रेजिस्टेंस लेवल

डिजिटल पेमेंट कंपनी पेटीएम (Paytm) के शेयरों में 23 जनवरी को जोरदार बिकवाली देखने को मिली। कारोबारी सत्र के दौरान पेटीएम के शेयरों में इंट्रा-डे आधार पर करीब 10 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई। ट्रेडिंग के दौरान स्टॉक 126.90 रुपये के स्तर से फिसलकर 1134.50 रुपये तक आ गया, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई है।

पेटीएम के शेयरों में आई इस बड़ी गिरावट को लेकर बाजार में कई तरह की अटकलें तेज हो गई हैं। 10 प्रतिशत की तेज मंदी के बाद निवेशक असमंजस में नजर आ रहे हैं और शेयर के अगले रुख को लेकर सतर्कता बढ़ गई है। इसी बीच मार्केट एक्सपर्ट्स ने पेटीएम के शेयर के लिए अहम सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल साझा किए हैं।

आनंद राठी इन्वेस्टमेंट सर्विसेज में इक्विटी रिसर्च के सीनियर मैनेजर जिगर एस. पटेल के मुताबिक, हालिया गिरावट के बाद पेटीएम का शेयर तकनीकी तौर पर कमजोर दिखाई दे रहा है। उन्होंने बताया कि फिलहाल 1120 रुपये का स्तर इस शेयर के लिए अहम सपोर्ट का काम करेगा। वहीं, ऊपर की ओर 1180 रुपये का स्तर मजबूत रेजिस्टेंस के रूप में सामने आ रहा है। इन स्तरों के आधार पर निवेशकों को सतर्क रणनीति अपनाने की सलाह दी जा रही है।



#PaytmShares
#StockMarketNews
#ShareMarketToday
#PaytmStock
#MarketCrash
#EquityMarket
#BusinessNews
#InvestmentTips

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें