बांग्लादेश के टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होने के बाद अब पाकिस्तान भी उसी राह पर जाने की धमकी दे रहा है। आईसीसी द्वारा बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को मौका दिए जाने के फैसले के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने टूर्नामेंट का बहिष्कार करने की चेतावनी दी थी।
मोहसिन नकवी का यह बयान आईसीसी को नागवार गुज़रा है। क्रिकेट परिषद ने साफ कर दिया है कि यदि पाकिस्तान वर्ल्ड कप से हटने का निर्णय लेता है तो उसके खिलाफ कड़े कदम उठाए जा सकते हैं। ऐसे हालात में पाकिस्तान का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर गंभीर संकट में पड़ सकता है।
#T20WorldCup2026 #PakistanCricket #ICC #Bangladesh #Scotland #PCB