गणतंत्र दिवस पर वीरता और पद्म पुरस्कारों की घोषणा, 131 हस्तियां सम्मानित

गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर केंद्र सरकार ने इस वर्ष के सर्वोच्च वीरता पुरस्कारों और पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी है।

📌 वीरता पुरस्कार

  • अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर जाने वाले पहले भारतीय बनकर इतिहास रचने वाले ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को शांतिकाल का सर्वोच्च वीरता पुरस्कार अशोक चक्र प्रदान किया गया है।

📌 पद्म विभूषण

  • प्रसिद्ध अभिनेता धर्मेंद्र और माकपा के वरिष्ठ नेता व केरल के पूर्व मुख्यमंत्री वी.एस. अच्युतानंदन को मरणोपरांत देश का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण दिया गया है।
  • दोनों का हाल ही में निधन हुआ था।

📌 पद्म भूषण

  • उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी
  • भाजपा नेता वी.के. मल्होत्रा
  • झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन इन तीनों को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है।

📌 पद्मश्री

  • भारत की पहली एसिड अटैक पीड़िता और प्रख्यात संगीतकार प्रो. मंगला कपूर को पद्मश्री से सम्मानित किया गया है।

📌 पद्म पुरस्कारों की खासियत

  • इस वर्ष कुल 131 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।
  • सूची से स्पष्ट है कि पुरस्कारों को राजनीतिक और वैचारिक मतभेदों से दूर रखकर विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वालों को सम्मानित किया गया है।
  • पद्म विभूषण से सम्मानित पांच हस्तियों में से तीन केरल से हैं, जहां दो महीने बाद विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

#PadmaAwards2026 #AshokChakra #RepublicDay2026 #NationalHonours #IndiaCelebrates

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें