महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का बुधवार सुबह एक विमान दुर्घटना में निधन हो गया। यह हादसा सुबह करीब 8:45 बजे महाराष्ट्र के बारामती इलाके में हुआ।
समाचार एजेंसी पीटीआई के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, इस प्लेन क्रैश में अजित पवार समेत कुल चार लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना के समय विमान में अजित पवार सहित पांच से छह लोग सवार थे। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही कई लोगों ने दम तोड़ दिया।
उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन की खबर सामने आते ही देश की राजनीति में शोक की लहर दौड़ गई। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने इस दुखद हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया और इसे अपूरणीय क्षति बताया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अजित पवार के निधन पर शोक जताया। प्रधानमंत्री ने कहा कि अजित पवार एक जननेता थे, जिनका जमीनी स्तर पर आम लोगों से गहरा जुड़ाव था। उन्होंने महाराष्ट्र की सेवा में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाई और एक मेहनती व समर्पित जनप्रतिनिधि के रूप में उन्हें व्यापक सम्मान प्राप्त था।
#AjitPawar
#PlaneCrash
#Baramati
#MaharashtraPolitics
#PoliticalNews
#BreakingNews