यूजीसी के नए नियमों के विरोध की लहर देशभर में बढ़ती जा रही है। बुधवार को कई राज्यों में इसके खिलाफ जोरदार प्रदर्शन हुए।
उत्तर प्रदेश में कई जगह भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने विरोध स्वरूप इस्तीफा दे दिया, जबकि दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में छात्र-छात्राओं ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया। डीयू में एससी-ओबीसी वर्ग के छात्र भी सवर्ण छात्रों के साथ प्रदर्शन में शामिल हुए और इसे विश्वविद्यालय की समरसता के लिए खतरनाक बताया।
सबसे ज्यादा विरोध उत्तर प्रदेश में देखा जा रहा है। लखनऊ स्थित केजीएमयू में चिकित्सकों ने कुलपति कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और कहा कि इलाज करते समय मरीज की जाति नहीं पूछी जाती। वहीं, राष्ट्रीय छात्र पंचायत के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हजरतगंज में प्रदर्शन कर नए नियमों के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।DelhiUniversity
SCOBCStudents
EducationNews
StudentProtest
UPNews
BreakingNews
IndianEducation