सुप्रीम कोर्ट में यूजीसी नए समता नियम 2026 पर सुनवाई 29 जनवरी को

सुप्रीम कोर्ट गुरुवार को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए समता विनियमन 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करेगा। शीर्ष कोर्ट की वेबसाइट के अनुसार, चीफ जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जोयमाल्या बागची की पीठ इस मामले की 29 जनवरी को सुनवाई करेगी।

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने उस याचिका को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने की सहमति जताई थी, जिसमें हाल ही में अधिसूचित यूजीसी नियमों को चुनौती दी गई थी। याचिकाकर्ताओं का आरोप है कि आयोग ने जाति आधारित भेदभाव की एक गैर-समावेशी परिभाषा अपनाई है और कुछ वर्गों को संस्थागत सुरक्षा से बाहर रखा गया है।

इस सुनवाई से स्पष्ट हो सकेगा कि नए यूजीसी समता विनियमन पर न्यायालय किस दिशा में रुख करेगा और क्या इस पर बदलाव की आवश्यकता है।UGC2026

SupremeCourt

EquityRegulation

EducationNews

CasteBasedDiscrimination

UGCChallenge

BreakingNews

HigherEducation

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें