गोरखपुर: चिकित्सक की लापरवाही से मरीज की हालत बिगड़ी, कोर्ट के आदेश पर डेंटिस्ट पर मुकदमा दर्ज

गोरखपुर जिले में चिकित्सक की लापरवाही का एक गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि एक दंत चिकित्सक ने बिना सहमति के मरीज का दांत उखाड़ दिया और गलत दवा दी, जिससे किडनी ट्रांसप्लांट करा चुके युवक की हालत गंभीर हो गई। इस मामले में न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने संबंधित डेंटिस्ट के खिलाफ लापरवाही बरतने का मुकदमा दर्ज किया है।

कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के महावनखोर निवासी 32 वर्षीय कार्तिकेय मिश्रा ने एसीजेएम-2 न्यायालय में प्रार्थनापत्र देकर बताया कि वर्ष 2014 में उनका किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। इसके बाद वे चिकित्सकीय परहेज और नियमित इलाज के साथ सामान्य जीवन जी रहे थे।

कार्तिकेय का आरोप है कि हाल ही में इलाज के दौरान दंत चिकित्सक ने उनकी सहमति के बिना दांत निकाल दिया और ऐसी दवा दी जो उनकी स्वास्थ्य स्थिति के लिए खतरनाक साबित हुई। इसके चलते उनकी हालत बिगड़ गई। उन्होंने अदालत से न्याय की गुहार लगाई।

कोर्ट ने मामले को गंभीर मानते हुए पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। आदेश के बाद कोतवाली पुलिस ने दंत चिकित्सक के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।#GorakhpurNews #MedicalNegligence #DentistCase #KidneyTransplant #CourtOrder #PatientRights

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें