बाढड़ा अनाज मंडी में बकाया बीमा फसल क्लेम राशि सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर किसानों का धरना जारी है। गुरुवार को इस धरने में स्थानीय विधायक उमेद पातुवास भी पहुंचे। इस दौरान एक बुजुर्ग किसान और रिटायर्ड कैप्टन ने विधायक के सामने बकाया मुआवजा न मिलने पर नाराजगी जताई।
किसान नेताओं ने विधायक को स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि वे भविष्य में दोबारा चुनाव जीतना चाहते हैं तो उन्हें “चमचों का साथ छोड़ना पड़ेगा” और सीधे किसानों की समस्याओं पर ध्यान देना होगा।
बुजुर्ग किसान की बात सुनने के बाद विधायक उमेद पातुवास ने जवाब देते हुए कहा कि वे आगे की राजनीति के बारे में ज्यादा नहीं सोचते। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने उन्हें चुनाव जीताने में मदद की है, उन्हें छोड़ना उनके लिए संभव नहीं है।
धरने में मौजूद किसानों ने दोहराया कि जब तक बकाया बीमा फसल क्लेम राशि और अन्य लंबित मांगों का समाधान नहीं होता, उनका आंदोलन जारी रहेगा।
#FarmersProtest #Baadhra #CropInsurance #UmedPatuwas #HaryanaPolitics #FarmersRights