गोरखपुर-आनन्दनगर खंड के नकहा रेलवे क्रासिंग (समपार फाटक) पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज का गर्डर लगाने का कार्य पूरा कर लिया गया है। अब पांच और छह फरवरी को अनुसंधान अभिकल्प एवं मानक संगठन (RDSO) की टीम इस कार्य का निरीक्षण करेगी। निरीक्षण के बाद फरवरी माह में ब्रिज के बो स्टींग गर्डर की लांचिंग की जाएगी। ओवरब्रिज बन जाने से क्रासिंग पर लोगों का आवागमन समाप्त हो जाएगा और ट्रेनों का संचालन निर्बाध रूप से हो सकेगा।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर द्वारा सड़क संरक्षा कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग और मार्गदर्शन के फलस्वरूप नकहा जंगल-मानीराम स्टेशन के मध्य समपार संख्या 5ए पर निर्माणाधीन सड़क उपरिगामी पुल पर 72 मीटर लंबा बो स्टींग गर्डर का इरेक्शन कार्य 30 जनवरी को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया।
इस ओवरब्रिज के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को जाम और क्रासिंग पर रुकने की समस्या से निजात मिलेगी। साथ ही रेलवे संचालन भी और अधिक सुरक्षित एवं सुगम हो जाएगा।#NakahRailwayCrossing #OverbridgeConstruction #RDSOInspection #GorakhpurRailway #InfrastructureDevelopment