कालेसर ट्रामल प्लांट से शहर होगा कूड़ा मुक्त, प्लास्टिक कचरा बनेगा ईंधन

शहर को कूड़ा मुक्त बनाने और कचरा प्रबंधन को वैज्ञानिक तरीके से संचालित करने में नगर निगम की पहल सफल साबित हो रही है। आधुनिक तकनीक से निस्तारण के कारण जहां सफाई व्यवस्था बेहतर हो रही है, वहीं यह कचरा अब ईंधन के रूप में भी उपयोग में लाया जा रहा है।

कालेसर जीरो प्वाइंट पर स्थापित ट्रामल प्लांट इस दिशा में अहम भूमिका निभा रहा है। यहां से निकलने वाले प्लास्टिक कचरे, चिप्स रैपर और अन्य नॉन-बायोडिग्रेडेबल वेस्ट को अब मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित सीमेंट फैक्ट्री भेजा जा रहा है। वहां इनका इस्तेमाल ईंधन के रूप में किया जाएगा।

इस पहल से न केवल शहर की स्वच्छता व्यवस्था मजबूत होगी बल्कि पर्यावरण संरक्षण और औद्योगिक उपयोग में भी सकारात्मक योगदान मिलेगा।
#WasteManagement #CleanCity #KalesarPlant #EcoFriendly #SustainableEnergy

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें