महाराष्ट्र के ठाणे में मंगलवार तड़के सुबह एक 18 मंजिला इमारत आग की चपेट में आ गई। हादसे के समय इमारत में करीब 70 से अधिक लोग फंसे थे, जिन्हें दमकल और पुलिस की तत्परता से सुरक्षित बाहर निकाला गया। घटना में 2 लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है।
यह आग की घटना ठाणे के शास्त्री नगर स्थित मिलान हिल की 18-मंजिला बिल्डिंग में हुई। स्थानीय प्रशासन के अनुसार, सुबह लगभग 4 बजे बिजली की पाइप से चिंगारी उठी और देखते ही देखते पूरे भवन में आग फैल गई।
आग लगने का कारण
ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन अधिकारी यासीन ताडवी ने बताया कि सुबह 4.14 बजे उन्हें आग लगने की सूचना मिली। आग 10वीं और 13वीं मंजिल के बीच स्थित बिजली की पाइप से शुरू हुई थी, जिससे इमारत के अंदर धुआं भर गया और स्थिति गंभीर हो गई। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और सभी निवासियों को सुरक्षित निकाला।
प्रशासन ने बताया कि हादसे में गंभीर नुकसान टल गया, लेकिन आग की जांच जारी है और संभावित सुरक्षा खामियों को उजागर करने के लिए विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
ThaneFire
MilanHill
BuildingFire
ThaneNews
FireRescue
MaharashtraNews
DisasterManagement
BreakingNews