बीएचयू के राजाराम हॉस्टल में फेसबुक पोस्ट को लेकर छात्र गुटों में हिंसक झड़प, ओबीसी छात्र से मारपीट

वाराणसी स्थित बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के राजाराम हॉस्टल में मंगलवार रात उस समय तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई, जब फेसबुक पर साझा की गई एक पोस्ट को लेकर छात्रों के दो गुट आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि एक ओबीसी वर्ग के छात्र के साथ कथित तौर पर बेरहमी से मारपीट की गई।

जानकारी के अनुसार, आदर्श कुमार नामक छात्र ने अपने फेसबुक अकाउंट से यूजीसी के समर्थन में निकाले गए जुलूस की तस्वीरें और वीडियो साझा किए थे। आरोप है कि इस पोस्ट से नाराज सामान्य वर्ग से जुड़े कुछ छात्रों ने आदर्श को निशाना बनाया और उसके साथ मारपीट की।

पीड़ित छात्र आदर्श कुमार बीएचयू में एमए प्रथम वर्ष का छात्र है और इतिहास विषय में अध्ययनरत है। आदर्श का कहना है कि हमले के दौरान उसे पेट और सिर में गंभीर चोटें आई हैं। इसके अलावा, हमलावरों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

पीड़ित के अनुसार, इस घटना में राजनीति विज्ञान और समाजशास्त्र विभाग के कुछ छात्र शामिल थे। घटना के बाद हॉस्टल परिसर में तनाव का माहौल बना रहा। फिलहाल विश्वविद्यालय प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।BHU

RajaramHostel

StudentClash

UGCProtest

OBCStudent

CampusViolence

UniversityNews

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें