साइबर अटैक का असर: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स को तीसरी तिमाही में 3,486 करोड़ का घाटा

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ने गुरुवार को वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) के नतीजे जारी किए, जिसमें कंपनी को बड़ा वित्तीय झटका लगा है। कंपनी की यूके स्थित लग्जरी यूनिट जैगुआर लैंड रोवर (JLR) पर हुए साइबर अटैक के कारण बिक्री प्रभावित हुई, जिससे कंपनी को लगभग 16 अरब रुपये (करीब 177.18 मिलियन डॉलर) का एकमुश्त नुकसान उठाना पड़ा।

रेंज रोवर एसयूवी बनाने वाली Tata Motors Passenger Vehicles Ltd को तीसरी तिमाही में 3,486 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ है। जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 5,485 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था। यानी साल-दर-साल आधार पर कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है।

कंपनी प्रबंधन का कहना है कि यह घाटा मुख्य रूप से साइबर अटैक से जुड़े असाधारण खर्च और अंतरराष्ट्रीय परिचालन पर पड़े असर की वजह से हुआ है। हालांकि, मैनेजमेंट को उम्मीद है कि चौथी तिमाही में हालात में सुधार देखने को मिलेगा।

कंपनी का मानना है कि घरेलू बाजार में मजबूत मांग बनी हुई है और नए व्हीकल लॉन्च, इनोवेशन और प्रोडक्ट पोर्टफोलियो के विस्तार से आने वाले समय में ग्रोथ को रफ्तार मिलेगी।#TataMotors
#Q3Results
#AutoNews
#JaguarLandRover
#CyberAttack
#BusinessNews

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें