कैदियों के फरार होने के बाद हाईटेक होगी बाराबंकी जिला कारागार की सुरक्षा

अयोध्या में कैदियों के फरार होने की घटना के बाद प्रशासन ने जेल सुरक्षा को लेकर सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। इसी क्रम में बाराबंकी जिला कारागार की सुरक्षा व्यवस्था को अत्याधुनिक तकनीक से लैस किया जा रहा है। अब जेल परिसर की निगरानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित सिस्टम के जरिए की जाएगी।

नई व्यवस्था के तहत कारागार की बाहरी दीवार से लेकर भीतर के संवेदनशील हिस्सों तक एआई आधारित कैमरे लगाए जाएंगे। इन कैमरों की मदद से न केवल कैदियों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी, बल्कि जेल में तैनात बंदीरक्षकों की ड्यूटी और उनके मूवमेंट की भी रिकॉर्डिंग की जाएगी।

जेल प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को नई दिशा देते हुए आठ अत्याधुनिक एआई कैमरे अलर्ट सिस्टम के साथ लगाए जा रहे हैं। ये कैमरे कारागार की मुख्य दीवार पर लगभग 22 फीट की ऊंचाई पर स्थापित किए जाएंगे। जैसे ही कोई व्यक्ति 18 फीट तक दीवार पर चढ़ने की कोशिश करेगा, सिस्टम स्वतः अलर्ट जारी कर देगा।

यदि कोई कैदी दीवार पार करने का प्रयास करता है तो अलार्म अपने आप सक्रिय हो जाएगा, जिससे तुरंत सुरक्षाकर्मियों को सतर्क किया जा सकेगा। इस तकनीक के लागू होने से जेल सुरक्षा में बड़ी मजबूती आने और भविष्य में किसी भी तरह की चूक की आशंका कम होने की उम्मीद जताई जा रही है।#BarabankiJail #JailSecurity #AIInJail #PrisonSecurity #UttarPradeshNews #ArtificialIntelligence #CrimeNews

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें