शिवहर–मधुबन हाइवे पर दर्दनाक हादसा, बोलेरो की टक्कर से 60 वर्षीय वृद्ध की मौत

शनिवार सुबह शिवहर–मधुबन मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 60 वर्षीय वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा श्यामपुर भटहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत जहांगीरपुर–पहाड़पुर मोड़ के पास उस समय हुआ, जब तेज रफ्तार से आ रही एक बोलेरो वाहन ने सड़क पार कर रहे वृद्ध को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भयावह थी कि वृद्ध ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।

मृतक की पहचान, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

मृतक की पहचान जहांगीरपुर पंचायत के पहाड़पुर वार्ड संख्या-12 निवासी कपिल देव ठाकुर (60) के रूप में की गई है। परिजनों के अनुसार, कपिल देव ठाकुर एक सैलून में कार्य कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे।

बताया गया कि वह रोज़ की तरह शनिवार सुबह करीब सुबह 7 बजे घर से निकले थे, लेकिन कुछ ही देर बाद यह हादसा उनकी ज़िंदगी छीन ले गया। इस दुर्घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।
SheoharAccident

शिवहरहादसा

RoadAccident

BiharNews

सड़कहादसा

BoleroAccident

SheoharNews

LocalNews

BreakingNews

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें