भारत को नेट-जीरो 2070 के लिए 22.7 ट्रिलियन डॉलर निवेश की जरूरत

नीति आयोग ने सोमवार को एक अध्ययन में कहा कि भारत को ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन कम करने और 2070 तक शून्य कार्बन उत्सर्जन का लक्ष्य हासिल करने के लिए कुल 22.7 ट्रिलियन डॉलर का निवेश करना होगा।

अध्ययन में बताया गया है कि इस लक्ष्य के लिए हर वर्ष लगभग 500 अरब डॉलर का निवेश आवश्यक होगा। इसके विपरीत, 2024 में वास्तविक निवेश सिर्फ 135 अरब डॉलर रहा, जिसमें से केवल 70-80 अरब डॉलर स्वच्छ ऊर्जा और हरित परियोजनाओं के लिए ही खर्च किया गया।

विश्लेषकों का कहना है कि भारत को इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए निजी और सार्वजनिक निवेश दोनों में वृद्धि करनी होगी और स्वच्छ ऊर्जा पर विशेष ध्यान देना होगा, ताकि 2070 तक कार्बन न्यूट्रल बनने का लक्ष्य पूरा किया जा सके।#भारत #नेटजीरो2070 #ग्रीनहाउसगैस #स्वच्छऊर्जा #निजीविनियोजन #निवेश #हरितऊर्जा #नीतिआयोग

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें