सैनीपुरा राहड़ रोड स्थित एक मकान के बाहर खड़ी कार का शीशा तोड़कर चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित चंद्रप्रकाश के अनुसार, उनकी कार रात के समय घर के बाहर खड़ी थी।
सुबह जब उन्होंने वाहन की जांच की तो ड्राइविंग सीट की ओर का शीशा टूटा हुआ मिला। इसके बाद अंदर देखा गया तो जरूरी दस्तावेज गायब पाए गए।
जरूरी कागजात और सामान चोरी
पीड़ित ने बताया कि कार में रखे आरसी, बीमा पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी हो गए हैं। इसके अलावा डिग्गी में रखा हवा भरने वाला पंप और अन्य सामान भी अज्ञात युवक लेकर फरार हो गया।
CCTV फुटेज में दिखा आरोपी
घटना के बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। फुटेज में रात करीब 1 बजकर 15 मिनट पर एक युवक कार का शीशा तोड़कर अंदर घुसता नजर आ रहा है।
मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है और फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।#CarTheft #HaryanaNews #CCTV #CrimeNews #BreakingNews