अरुण हत्याकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपित को उसके एक साथी के साथ बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपितों ने अपना हुलिया बदलने की कोशिश की थी और बाल मुड़वा लिए थे, लेकिन पुलिस ने तकनीकी और स्थानीय इनपुट के आधार पर उन्हें दबोच लिया।
पुलिस के अनुसार आरोपितों के कब्जे से एक पिस्टल और कारतूस बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपित ने यह हथियार अपने मामा से लिया था। पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने उसके मामा को भी हिरासत में लेकर बाद में गिरफ्तार कर लिया।
जांच में यह भी सामने आया कि वारदात के दौरान जब आरोपी हथियार चेक कर रहा था, तब दो गोलियां मिस हो गईं। इसके बाद चलाई गई तीसरी गोली अरुण के सीने में लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने घटनाक्रम की पुष्टि की है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपितों से गहन पूछताछ की गई। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी आरोपितों को दोपहर बाद अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
मामले में शामिल एक नाबालिग को किशोर न्याय अधिनियम के तहत बाल सुधार गृह भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि घटना से जुड़े अन्य संभावित पहलुओं की भी जांच की जा रही है और आवश्यकता पड़ने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।ArunMurderCase
CrimeNews
PoliceAction
BreakingNews
MurderCase
IllegalWeapon
CourtUpdate
LatestCrimeNews