होली पर रेलवे की सौगात: पटना-चर्लपल्ली स्पेशल ट्रेनें मार्च में चलेंगी, बदला रूट

होली के बाद वापसी की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने पटना और चर्लपल्ली (हैदराबाद) के बीच तीन स्पेशल ट्रेनों के संचालन को मंजूरी दी है। ये ट्रेनें गोमो और बोकारो मार्ग से होकर दक्षिण भारत की ओर जाएंगी। यात्रियों की सुविधा के लिए दो ट्रेनें पूरे मार्च महीने तक चलेंगी, जबकि एक ट्रेन पहली अप्रैल तक संचालित होगी।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार गया स्टेशन पर चल रहे पुनर्विकास कार्य के कारण इस बार इन स्पेशल ट्रेनों का रूट परिवर्तित किया गया है। अब ये ट्रेनें गया के बजाय कोडरमा, तिलैया, राजगीर, नालंदा, बिहार शरीफ, बख्तियारपुर, फतुहा और राजेंद्रनगर होकर संचालित होंगी। इससे गया रूट पर निर्भर यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग का लाभ मिलेगा।


इन तिथियों में चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

03253 पटना-चर्लपल्ली स्पेशल
यह ट्रेन प्रत्येक सोमवार और बुधवार को 9 मार्च से 30 मार्च तक चलेगी। पटना से दोपहर 1:30 बजे प्रस्थान कर रात 8:15 बजे गोमो, 9:20 बजे बोकारो, 11:25 बजे रांची और तड़के 3:30 बजे चर्लपल्ली पहुंचेगी।

03254 चर्लपल्ली-पटना स्पेशल
यह ट्रेन प्रत्येक बुधवार 11 मार्च से 1 अप्रैल तक संचालित होगी। चर्लपल्ली से रात 11:00 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 1:35 बजे रांची, तड़के 4:03 बजे बोकारो, 4:50 बजे गोमो और दोपहर 2:15 बजे पटना पहुंचेगी।

03255 चर्लपल्ली-पटना स्पेशल
यह ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार 13 मार्च से 27 मार्च तक चलेगी। चर्लपल्ली से रात 9:00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन रात 11:35 बजे रांची, देर रात 2:03 बजे बोकारो, 2:50 बजे गोमो और दोपहर 12:00 बजे पटना पहुंचेगी।


रेलवे प्रशासन का कहना है कि होली के बाद दक्षिण भारत से बिहार लौटने वाले यात्रियों की संख्या को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। स्पेशल ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को कंफर्म सीट मिलने की संभावना बढ़ेगी और नियमित ट्रेनों पर दबाव कम होगा।

यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा से पूर्व समय-सारिणी और रूट की जानकारी अवश्य जांच लें।HoliSpecialTrain

IndianRailways

PatnaNews

RailwayUpdate

SpecialTrain

BiharNews

TrainSchedule

TravelUpdate

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें