हिमाचल के सिरमौर पहुंचे पूर्व सीएम अखिलेश यादव, निजी दौरे पर बद्रीका आश्रम में ठहराव

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद अखिलेश यादव मंगलवार सुबह हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर पहुंचे। सुबह करीब 9 बजे वे मरयोग स्थित बद्रीका आश्रम पहुंचे। उनकी पत्नी डिंपल यादव और बेटी पहले से ही एक सप्ताह से आश्रम में ठहरी हुई हैं। अखिलेश यादव का यह दौरा पूरी तरह निजी बताया जा रहा है।

सुरक्षा इंतजाम इस दौरे के लिए हिमाचल प्रदेश पुलिस से केवल सुरक्षा की मांग की गई थी। पूर्व मुख्यमंत्री होने के नाते अखिलेश यादव को सुरक्षा प्रदान की गई है। आश्रम में उनकी सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए डीएसपी राजगढ़ वीसी नेगी स्वयं मौके पर मौजूद हैं।#AkhileshYadav #HimachalPradesh #Sirmaur #BadriKaAshram #PoliticalVisit

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें