झारखंड विमान हादसे के बाद मंगलवार सुबह अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में एक हेलीकॉप्टर क्रैश की घटना सामने आई। मायाबंदर के पास पवन हंस कंपनी का हेलीकॉप्टर लैंडिंग के दौरान शॉर्ट क्लाइंबिंग की वजह से समुद्र में गिर गया। हादसा सुबह करीब 9 बजकर 30 मिनट पर हुआ।
हेलीकॉप्टर में सवार लोग सुरक्षित हेलीकॉप्टर ने पोर्ट ब्लेयर से उड़ान भरी थी, जिसमें दो क्रू मेंबर और पांच यात्री सवार थे। हादसे के बाद सभी सात लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। पवन हंस के प्रवक्ता ने पुष्टि की कि किसी भी यात्री या क्रू को चोट नहीं आई है।
अधिकारियों का बयान नॉर्थ और मिडिल अंडमान जिले के अधिकारियों ने भी जानकारी दी कि मायाबंदर के पास हुई इस दुर्घटना में सभी लोग सुरक्षित हैं। हेलीकॉप्टर क्रैश के बाद तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया और सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।#AndamanHelicopterCrash #PawanHans #AviationNews #BreakingNews #IndiaNews