सारण में लड़की की मौत मामला: पोस्टमार्टम में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं, इंस्टा फ्रेंड से मिलने गई थी नाबालिग 

सारण जिले के डेरनी थाना क्षेत्र में कुएं से मिली नाबालिग लड़की के शव के मामले में पुलिस जांच में कई अहम तथ्य सामने आए हैं। मृतका की मां द्वारा सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

जांच में सामने आया है कि लड़की का गांव के ही एक युवक से इंस्टाग्राम के माध्यम से संपर्क हुआ था और दोनों एक-दूसरे को पूर्व से जानते थे।

बताया जा रहा है कि लड़की घटना के दिन (11मार्च) वक से मिलने के लिए गांव के एक पुराने जर्जर घर के पास पहुंची थी। पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि घटना वाले दिन दोपहर में दोनों के बीच बातचीत हुई थी।सदर अस्पताल में हुए पोस्टमार्टम की प्रारंभिक रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि मामले की सच्चाई जानने के लिए नमूनों की फारेंसिक जांच कराई जा रही है।

इस मामले में एक आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि पुलिस आगे की जांच में जुटी है। यह जानकारी सोनपुर एसडीपीओ प्रतीश कुमार ने डेरनी थाना परिसर में रविवार की देर शाम दी।

कुएं से बरामद हुआ था नाबालिक लड़की का शव

पुलिस के अनुसार 11 मार्च 26 को शाम में करीब 4:45 बजे डेरनी थाने को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रीति कुमारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची।मां के आवेदन पर दर्ज हुआ था दुष्कर्म का मामला

घटना के लगभग 24 घंटे बाद मृतका की मां का आवेदन पुलिस को प्राप्त हुआ था। आवेदन के आधार पर 12 मार्च को डेरनी थाना में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं तथा बाल यौन अपराध संरक्षण अधिनियम के तहत पांच नामजद आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई।

घटनास्थल के पास रहने वालों से पूछताछ

मामले की जांच के दौरान सोनपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके साथ ही वैज्ञानिक जांच दल ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।

घटनास्थल के पास रहने वाले एक गवाह ने पुलिस को बताया कि मृतका की मां ने फोन कर उससे पूछा था कि क्या उसकी बेटी वहां आई है।

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें