बिजली गिरने से खेत में किसान की मौत, दो बेटे झुलसे; आलू की फसल ढकते समय हुआ हादसा

बेमौसम बरसात में बिजली गिरने से खेत में काम कर रहे एक किसान की मौत हो गई, जबकि उनके दो मासूम बेटे गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों बच्चों का अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

अरवल थाना क्षेत्र के खैरूद्दीनपुर राजा साहब गांव में रविवार सुबह आफत की बरसात हुई। गांव निवासी अवधेश सिंह अपने दोनों बेटों के साथ खेत पर काम करने गए थे। सुबह करीब 11 बजे अचानक मौसम बदल गया और बारिश की आशंका होने लगी।जहां डाक्टरों ने अवधेश सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं दोनों बच्चों की हालत गंभीर होने पर उनका उपचार शुरू किया गया। हरपालपुर के प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार पंकज ने बताया कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

आकाशीय बिजली से बचाव के लिए रखें यह सावधानी

-बारिश और गरज के दौरान पानी भरे स्थान या तालाब के पास जाने से बचें।

-बिजली चमकते समय पेड़, बिजली के खंभे या ऊंचे स्थान के पास खड़े न हों।

-यदि खुले मैदान में हों तो तुरंत किसी पक्के भवन या सुरक्षित स्थान में चले जाएं।

-खेत में होने पर झुककर बैठ जाएं और जमीन से कम संपर्क रखें।

-मोबाइल या धातु की वस्तु हाथ में लेकर खुले स्थान पर खड़े न रहें।

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें