LPG की कालाबाजारी; Hamirpur में बसपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी की गैस एजेंसी के स्टाक में गड़बड़, मुकदमा की तैयारी

 गैस सिलिंडर की कालाबाजारी के बीच बड़ी धांधली पकड़ी गई। थाना सुमेरपुर के सुरौली बुजुर्ग गांव निवासी बसपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रामफूल निषाद की गैस एजेंसी में सिलिंडर के स्टाक में भारी गड़बड़ी मिली है।

जिला पूर्ति अधिकारी बृजेश कुमार शुक्ला ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर गोदाम व एजेंसी की जांच पड़ताल की है। स्टाक के अनुरूप सिलिंडर न मिलने पर मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है। इशके साथ ही एक स्वीट्स हाउस में तीन घरेलू सिलिंडर और तीन घरेलू सिलिंडरों से कर्मिशियल सिलिंडरों में रिफिल करने के मामले में दुकान संचालक के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।

इसके अलावा थाना सुमेरपुर के पत्योरा गांव में एक सीएससी में भी टीम को 11 सिलिंडर मिले हैं, इसके अलावा इसी गांव के एक आटा चक्की से टीम ने सात सिलिंडर बरामद किए हैं। जिनके खिलाफ भी ईसी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराने की प्रक्रिया चल रही है। जिला पूर्ति विभाग की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से गैस एजेंसी संचालकों में खलबली मची हुई है।

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें