मंदी की मार झेल रहे कश्मीर के पर्यटन उद्योग के लिए एक नयी उम्मीद जगाता ट्यूलिप गार्डन सोमवार को देश-विदेश के पर्यटकों के लिए सोमवार को खुल गया।
डल झील किनारे जब्रवान की पहाड़ियों की तलहट्टी में स्थित एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन को एक सादे और भावपूर्ण समारोह में सैलानियों के खाेलते हुए मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि हमें पूरी उम्मीद है कि हमारा पर्यटन क्षेत्र बीते एक वर्ष की मंदी से उभरेगा।
श्रीनगर स्थित इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्यूलिप गार्डन वर्ष 2006 में बना था और यह तभी से हर वर्ष कश्मीर में मार्च-अप्रैल के दौरान सैलानियों के लिए आकर्षण का एक बड़ा केंद्र बना हुआ है। बीते वर्ष पहलगाम हमले के बाद जिन 44 पर्यटनस्थलों सुरक्षा के लिहाज से बंद किया गया था,उनमें ट्यूलिप गार्डन भी शामिल था।उमर ने जताई इस वर्ष हालात बेहतर रहने की उम्मीद
ट्यूलिप गार्डन को सैलानियों के लिए खाेलने के बाद पत्रकारों के साथ बातचीत में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि यह पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए एक नई शुरुआत होगी। उन्हें बहुत मुश्किल दौर से गुज़रना पड़ा। हालांकि, हालात बदलते रहते हैं, और हमें उम्मीद है कि इस वर्ष हालात बेहतर रहेंगे गा ताकि बाहर से लोग आकर जम्मू-कश्मीर की खूबसूरती का आनंद ले सकें। ट्यूलिप गार्डन एक बहुत बड़ा आकर्षण है। यह कश्मीर में बसंत के आगमन के साथ ही खुला है।कश्मीर में ट्यूलिप व अन्य फूलों की खेती का उललेख करते हुए कहा कि यहां अब फूलों की पूर्णकालिक व्यावसायिक खेती को प्रोत्साहित करने पर भी हमारी सरकार सबंधित पक्षों,विशेषज्ञों से विचार विमर्श कर रही है ताकि यहां उगाए गए फूलों को देश के दूसरे हिस्सों में निर्यात किया जा सके। उन्होंने कहा कि हमारे पास लगभग सभी सुविधाएं मौजूद हैं, मौसम भी अनुकूल है और एक ही मुद्दा है और वह एक विश्वसनीय कोल्ड चेन का मुद्दा है। अगर वह हल हो जाता है तो फिर चाहे रेल से हो या हवाई जहाज से, तो यह सेक्टर खिल सकता है। यहां फूलों की खेती एक लाभजनक उद्योग बन जाएगी।
आयात पर होने वाले खर्च पर काबू पाने का प्रयास
ट्यलिप गार्डन के लिए विदेश से बल्ब आयात करने पर होने वाले खर्च का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा हम नीदरलैंड से ट्यूलिप बल्ब आयात करने पर होने वाले खर्च को बचाने के लिए स्थानीय स्तर पर पर ट्यूलिप बल्ब विकसित करने की योजना को प्रोत्साहित कर रहे हैं। अगर हम इसमें कामयाब रहते हैं तो हमारी विदेशी मुद्रा बचेगी।
पर्यटनस्थलों की सुरक्षा के बारे में पूछे जाने पर उमर अब्दुल्ला ने कहा कि मुझे पूरी उम्मीद है कि सभी जगह सुरक्षा और विश्वासपूर्ण माहौल सुनिश्चित बनाने के लिए सबंधित लोग अपनी जिम्मेदारी पूरी करेंगे। सभी पर्यटनस्थलों पर सुरक्षा का पूरा बंदोबस्त रहेगा। यहां यह बताना असंगत नहीं होगा कि इस वर्ष ट्यूलिप गार्डन निर्धारित समय से लगभग 10 दिन पहले खुला है, क्योंकि बीते दिनों तापमान में बढ़ोतरी के कारण फूल जल्दी खिले हैं।
पूरे बाग में अलग अलग प्रजातियो के लगभग 18 लाख ट्यूलिप फूल हैं। ट्यूलिप के अलावा बाग में अन्य किस्मों के फूलों के अलावा बादाम और चेरी के पेड़ भी हैं। गार्डन को विज़िटर्स के लिए तय समय से लगभग 10 दिन पहले खोल दिया गया था, क्योंकि घाटी में दिन गर्म थे जिससे फूल जल्दी खिल गए।