कायमगंज अचरा मार्ग पर पितौरा रेलवे क्रॉसिंग के कुछ आगे आम के बाग में शनिवार दोपहर करीब एक बजे करीब 30 वर्षीय युवक का शव फंदे पर लटका देखा गया। कोतवाली प्रभारी मदन मोहन चतुर्वेदी, क्राइम इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
आम के पेड़ की डाल पर चादर से गले में फंदा लगा शव लटका है। पेड़ के पास एक बैग व पानी की बोतल रखी हुई है। बैग में कपड़ों के अतिरिक्त कुछ ऐसा नहीं मिला जिससे युवक की पहचान हो सके।युवक की कमर में जो बेल्ट लगी है, उसके चौड़े पीतल के बकल पर एमएसएफ लिखा है यह बकल किसी सिक्योरिटी सर्विस का लगता है। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाया है।