बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव कांकरौला (सेक्टर-91) में आयोजित “विकसित बादशाहपुर महारैली” में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
उनके साथ प्रदेश के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
लाभारिथियों को मिली फ्लैट की चाबी
महारैली के दौरान मुख्यमंत्री ने शहरी आवास योजना के तहत लाभार्थियों को फ्लैटों की चाबियां सौंपीं। इस योजना के अंतर्गत कुल 2709 लाभार्थियों को आशियाना उपलब्ध कराया जाना है, जिससे क्षेत्र के हजारों परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा।इस मौके पर मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और विकास कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार नॉन स्टॉप काम कर रही है। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों की भी जानकारी दी गई। वाटिका सिटी में 33 केवी सबस्टेशन का निर्माण किया गया है, जिससे बिजली आपूर्ति और अधिक सुदृढ़ होगी। वहीं, जलभराव की समस्या के समाधान के लिए भी कार्य शुरू कर दिया गया है।हरियाणवी लोक नृत्य की झलक
इससे पहले रैली के आगाज पर हरियाणवी गायक गजेंद्र फौगाट ने लोक नृत्य और गीतों की प्रस्तुति देकर माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया, जिससे उपस्थित लोग मंत्रमुग्ध हो गए।