प्रतापगढ़ में पूर्व प्रधान की हत्या कर नहर में फेंकी लाश, पांच दिन से लापता थे; हत्यारों को एक महिला ने देखा था?

जिले के मानधाता इलाके में हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। घर से पिछले पांच दिनों से लापता पूर्व ग्राम प्रधान की बोरे में बंधी लाश रविवार को नहर में मिली। इससे खलबली मच गई। पुलिस ने सीडीआर के आधार पर एक संदिग्ध महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

दो दिन पूर्व मऊआइमा में मिली थी बाइक 

बताया जाता है कि मिश्रपुर मुस्तरका, मानधाता के पूर्व प्रधान 50 वर्षीय गुलहन उर्फ मुन्ना बाइक से 18 मार्च को घर से कहीं चले गए थे। दो दिन तक उनका कुछ भी पता नहीं चलने पर परिवार के लोग अनहोनी की आशंका जता रहे थे। उनकी बाइक 2 दिन बाद मऊआइमा में मिली थी।बोरे में बंधी लाश घर के निकट नहर में मिली

रविवार को सुबह करीब 10 बजे बोरे में भरी एक लाश घर से कुछ दूर नहर में मिली। इससे खलबली मच गई और सैंकड़ों लोग जुट गए। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंची। कुछ देर तक पहचान नहीं हो सकी कि लाश किसकी है।एएसपी बोले- गहन जांच-पड़ताल की जा रही है

इधर पुलिस ने सीडीआर के आधार पर एक संदिग्ध महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने पूर्व प्रधान की हत्या के बाद कुछ लोगों द्वारा लाश फेंके जाने की बात बताई। परिवार के लोगों ने पहचान कर ली है। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) पश्चिमी शैलेंद्र लाल का कहना है कि पूर्व प्रधान की लाश मिली है, घटना की जांच विस्तार से की जा रही है।

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें