APO Preliminary Exam 2025 उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) द्वारा आयोजित सहायक अभियोजन अधिकारी (एपीओ) प्रारंभिक परीक्षा-2025 रविवार को प्रदेश के आठ जिलों में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक एक ही सत्र में आयोजित की गई।
इन जिलों में रहे परीक्षा केंद्र
APO Preliminary Exam 2025 प्रदेश के प्रमुख शहरों प्रयागराज, लखनऊ, अलीगढ़, बरेली, गोरखपुर, कानपुर नगर, मेरठ और वाराणसी में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और व्यवस्थाओं को लेकर विशेष सतर्कता बरती गई।93,420 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया
APO Preliminary Exam 2025 परीक्षा केंद्र में अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से एक घंटा 30 मिनट पहले प्रवेश दिया गया, जबकि परीक्षा प्रारंभ होने से 45 मिनट पूर्व प्रवेश बंद कर दिया गया। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से सहायक अभियोजन अधिकारी के कुल 182 पद भरे जाने हैं। इन पदों के लिए 93,420 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है, जिससे प्रतियोगिता काफी बड़ी हो गई है।सख्त निगरानी में हुई परीक्षा
प्रयागराज में कुल 12,780 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। सभी केंद्रों पर परीक्षार्थियों की जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया और परीक्षा को नकलविहीन बनाने के लिए सख्त निगरानी रखी गई।