फरसा वाले बाबा के शव का अंतिम संस्कार कराने के बाद हरियाणा के गोरक्षक दक्ष चौधरी अपनी टीम के साथ आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा को श्रद्धांजलि दी।
इसके बाद वार्ता करके समर्थकों के साथ गोरक्षकों को छुड़ाने के लिए शनिवार शाम छह बजे छाता थाने का घेराव करने को निकल पड़े। रास्ते में उनकी व टीम की पुलिस से नोकझोंक हो गई। पुलिस ने दक्ष चौधरी समेत चार को गिरफ्तार कर लिया।
गोरक्षकों को छुड़ाने के लिए जा रहे थाने, पुलिस ने रास्ते से दबोचा
शनिवार देर शाम दक्ष चौधरी व अक्कू पंडित अपने काफिले के साथ आजनौख पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद मौके पर मौजूद गोरक्षकों से बातचीत की। इस दौरान भीड़ ने दक्ष चौधरी को बताया कि हमारे दर्जनों गोरक्षक छाता थाने में बंद हैं। इसके बाद दक्ष चौधरी दर्जनों युवाओं को साथ लेकर छाता थाने की तरफ जाने लगे।इंटरनेट मीडिया में वीडियो डाल लोगों से घेराव को बुलाया था
इंटरनेट मीडिया में वीडियो प्रसारित कर थाने का घेराव करने की अपील की। इससे माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया। तभी रामा देवी स्कूल के नजदीक पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इस दौरान दक्ष चौधरी व अक्कू पंडित की नौहझील थाना प्रभारी सोनू कुमार और गोविंद नगर थाना प्रभारी रवि त्यागी से नोकझोंक शुरू हो गई।माहौल बिगड़ता देख पुलिस ने दक्ष चौधरी समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उनके विरुद्ध बरसाना थाना में लोगों में अफवाह फैलाकर दंगा भड़काने और सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज किया।