हिमाचल कांग्रेस ने उपाध्यक्षों व महासचिवों को सौंपी जिलों की जिम्मेदारी, कांगड़ा का दायित्व सतपाल रायजादा को

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्षों व महासचिवों को पार्टी की जिलावार जिम्मेदारी सौंपी है। कांग्रेस महासचिव (संगठन) विनोद जिंटा ने इस संदर्भ में अधिसूचना जारी की है। कांगड़ा जिला का दायित्व कांग्रेस उपाध्यक्ष सतपाल रायजादा को दिया गया है। उनके साथ कांग्रेस महासचिव विवेक कुमार को कांगड़ा जोन के देहरा, कांगड़ा, जसवां परागपुर, ज्वालामुखी और धर्मशाला का प्रभार सौंपा गया है।

प्रदेश महासचिव अमित भरमौरी को नूरपुर जोन के फतेहपुर, नूरपुर, इंदौरा, जवाली और शाहपुर का दायित्व सौंपा गया है। यशवंत खन्ना को पालमपुर जोन के पालमपुर, बैजनाथ, जयसिंहपुर, सुलह और नगरोटा बगवां का दायित्व दिया गया है।

मंडी का दायित्व बंबर को

मंडी जिला का दायित्व उपाध्यक्ष बंबर ठाकुर को दिया गया है। महासचिव रणजीत सिंह राणा को मंडी जोन के मंडी, बल्ह, सुंदरनगर, नाचन और करसोग का प्रभार दिया जबकि देवेंद्र जग्गी को धर्मपुर जोन के जोगेंद्रनगर, सरकाघाट, धर्मपुर, सराज, द्रंग का दायित्व सौंपा गया है। चंबा में कर्ण पठानिया

चंबा जिला की जिम्मेदारी कांग्रेस उपाध्यक्ष कर्ण पठानिया को दी गई है। महासचिव मनमोहन कटोच को चंबा जोन एक, चंबा व डलहौजी विधानसभा क्षेत्र का प्रभार सौंपा गया है। बलविंदर बबलू को चंबा जोन दो के भरमौर, चुराह और भटियात की जिम्मेदारी दी गई है।

Leave a Comment

शहर चुनें