सिविल लाइंस पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम के साथ हुई मुठभेड़ में 25 हजार रुपये के इनामी कुख्यात सीरियल रेपिस्ट बदमाश ढेर हो गया। बदमाश मुंबई के छोटा राजन गैंग का सदस्य था।
पांच दिन पूर्व बदमाश ने प्रकाश चौक से किशोरी का अपहरण किया था और उसे पंजाब में बंधक बनाकर दुष्कर्म किया था। किशोरियों का अपहरण कर उनके साथ बदमाश दुष्कर्म करता था। यूपी के मुजफ्फरनगर, बरेली, सहारनपुर, मेरठ समेत कई जिलों में इसी तरह की घटना को बदमाश ने अंजाम दिया था।
एसपी सिटी अमृत जैन ने बताया कि सोमवार देर रात को सिविल लाइंस पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम बामनहेड़ी-रुड़की रोड पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पंजाब में पंजीकृत कार सवार बदमाश को रुकने का इशारा किया। बदमाश ने भागने का प्रयास करते हुए पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। बदमाश कार छोड़कर जंगल में भागने लगा, तभी दोनों पुलिस की गोली लगने घायल हो गया।15 वर्ष जेल में रहा था बदमाश
पकड़ा गया बदमाश सतपाल उर्फ सत्तू पुत्र मुन्नु राम निवासी 365 रामदरबार थाना सेक्टर 32, चण्डीगढ़ था। बदमाश कुख्यात छोटा राजन गैंग का सदस्य था। पुलिस ने घायल बदमाश को भोपा रोड स्थित ईवान अस्पताल में भर्ती कराया था, यहां बदमाश की दोपहर 1: 23 मिनट पर मौत हो गई। उसके विरुद्ध हत्या, लूट, दुष्कर्म जैसे अपराधों में विभिन्न राज्यों में करीब 24 से अधिक अभियोग पंजीकृत थे। बदमाश करीब 15 वर्ष जेल में रहा था।लुधियाना जेल से हो गया था फरार
6 फरवरी 2026 से लुधियाना जेल से फरार था। फरार होकर पंजाब से उत्तर प्रदेश में रहकर सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बरेली समेत कई स्थानों पर किशोरियों का अपहरण व दुष्कर्म की घटना की थी।
उसके विरुद्ध एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। एसपी सिटी अमृत जैन ने बताया कि पांच दिन पूर्व बदमाश किशोरी को नौकरी का झांसा देकर अपहरण कर ले गया था। पंजाब में उसके साथ दुष्कर्म किया और यमुनानगर में बस में बैठा कर फरार हो गया था।




