भारत में हर रोज बड़ी संख्या में लोग यातायात के नियमों का उल्लंघन करते हैं। ऐसे ही एक मामले में पंजाबी सिंगर Karan Aujla का नाम भी चर्चा में आ गया है। किस तरह के नियम के उल्लंघन के मामले में पंजाबी सिंगर का नाम सामने आ गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
चर्चा में आए Karan Aujla
पंजाबी सिंगर करन औजला एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इस बार वह यातायात नियमों के उल्लंघन के मामले में चर्चा में आए हैं।
वीडियो हुआ वायरल
औजला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जिसमें करन औजला मुंबई की सड़कों पर काले रंग का एक्टिवा स्कूटर चला रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरों में से एक में सिंगर को चाय की चुस्की लेते हुए भी देखा जा सकता है। वीडियो वायरल होने के बाद, कई लोगों ने हेलमेट न पहनने के लिए करन औजला के खिलाफ कार्रवाई की मांग शुरू कर दी।जारी हुआ चालान
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने मामले पर कार्रवाई करते हुए वाहन मालिक को ई-चालान जारी कर दिया। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है क्योंकि मुंबई पुलिस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से इस तरह की कार्रवाई के बारे में कोई पोस्ट या जानकारी साझा नहीं की है।